Bihar News: चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत वार्ड 8 मालीनगर गांव से शनिवार की रात से लापता तीन बच्चों का शव पुलिस ने बरामद किया है। संदेह के आधार पर बच्चों की मां को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने तीनों के शव घर से महज 15 गज की दूरी पर स्थित कुएं से बरामद किया है। तीनों मृतक बच्चों की पहचान चंदन कुमार उर्फ लफुआ के 6 वर्षीय पुत्र तरुण कुमार, 4 वर्षीय पुत्री तान्या कुमारी और 2 वर्षीय पुत्र तनिष्क कुमार के रूप में हुई है।
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार चंदन ने नया ऑटो खरीदा था। मकान पर लोन की भी बात चल रही है, जिसको लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार माता-पिता के बीच झगड़े से बच्चे परेशान थे। लोगों के समझाने का भी उन पर कोई असर नहीं हो रहा था। आशंका है कि मां ने ही तीनों को कुएं में फेंका है। इस मामले में डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि बच्चे शनिवार रात से लापता थे। उनकी तलाश की जा रही है। बच्चों की मां सीमा देवी पर उनकी हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
बिहार के समस्तीपुर के मालीनगर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं में तीन बच्चों का शव मिला। तीनों बच्चे शनिवार रात से लापता थे। पुलिस ने शक के आधार पर बच्चों की मां को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की बातें कही जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी विजय महतो ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
TagsBiharकुएंबच्चोंशवसनसनीBiharwellchildrendead bodiessensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





