बिहार

Bihar News:बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 35 बच्चे घायल

Sarita
26 March 2025 11:57 AM IST
Bihar News:बच्चों से भरी  स्कूल बस पलटी, 35 बच्चे घायल
x
Bihar News: बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पर चढ़ गई। जब तक चालक इसे नियंत्रित कर पाता, बस बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर इलाके में भीषण हादसा हुआ है। बुधवार की सुबह कांटी थाना क्षेत्र स्थित स्कूल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
जब तक चालक बस को नियंत्रित कर पाता, बस पलट गई। इस हादसे में करीब 32 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यह हादसा मोतीपुर नरियार नवादा मन एनएच 28 पर हुआ।
मोतीपुर थाने के एसएचओ राजन पांडे ने बताया कि बस की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि बस में सवार सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। घटना के बाद क्रेन की मदद से बस को एनएच से हटाया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव कार्य में सक्रियता दिखाई और एंबुलेंस और एनएचएआई की मदद से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story