बिहार

Bihar News: डेड बॉडी नहलाते समय देखा एक निशान,जनाजे से पहले शव ले गई पुलिस

Bharti Sahu 2
14 Aug 2024 2:20 AM GMT
Bihar News: डेड बॉडी नहलाते समय  देखा एक निशान,जनाजे से पहले शव ले गई पुलिस
x
Bihar News: मंगलवार की रात बेटे से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह कजियाना निवासी नतनी व परिजनों को उक्त महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की खबर दी गयी।
मृतका को सुपुर्दे खाक से पहले नहाया जा रहा था तब नतनी ने अपने नानी के गर्दन पर रस्सी का निशान देख कर अपने अन्य रिश्तेदारों को सूचित किया। महिला की हत्या का आरोप परिजनों ने उसके पुत्र पर ही लगाया है। जिसके बाद पुलिस को मृतक के अहमदाबाद में रह रहे पुत्र आलमगीर ने सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच को पहुंची। यहां वृद्ध महिला की हत्या रस्सी से गला दबा कर देने का एक मामला सकरी थाना में आया है। महिला की नतनी साजदा खातून की शिकायत पर पुलिस ने शव जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार की है। जब लोग महिला के शव को दफनाने के लिए पहुंचे तभी पुलिस ने शव को जब्त कर लिया।
Next Story