
x
Bihar News: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक युवक के मुंह में गोली लग गई। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर में सुबह-सुबह मामूली पार्किंग विवाद को लेकर कई राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए तुरंत हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना गोपालगंज जिले के मीरगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 21 की बताई जा रही है।
घायल व्यक्ति का नाम दिग्विजय सिंह कुशवाहा है। वह मीरगंज के वार्ड नंबर 15 निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात मीरगंज शहर के वार्ड नंबर 21 पुरानी टोला में शंभू तुरहा के बेटे बिट्टू का तिलक समारोह था। इसी तिलक समारोह में शामिल होने के लिए दिग्विजय सिंह भी आए थे। रविवार की सुबह करीब 4 बजे तिलक समारोह के बगल में खाली जगह पर गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हो गया. इसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. विवाद के बाद मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई. गोलीबारी का आरोप पड़ोसी युवक पर है. इस गोलीबारी में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक कार सवार के मुंह में गोली लगी है|
जबकि एक अन्य व्यक्ति भी मामूली रूप से घायल हुआ है. दोनों घायलों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई. उधर, सूचना पर मीरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है|
TagsBiharगोलियोंतड़तड़ाहटदहशतपार्किंगविवाद Bihargunfirepanicparkingdisputeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





