बिहार

Bihar News: होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैकड़ों मिठाई दुकानों पर की छापेमारी

Sarita
12 March 2025 9:55 AM IST
Bihar News: होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैकड़ों मिठाई दुकानों पर की छापेमारी
x
Bihar News: होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग को राजधानी पटना की कई मिठाई दुकानों में नकली मिठाई बेचे जाने की खबर मिली और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देर रात राजधानी की सैकड़ों मिठाई दुकानों पर छापेमारी की. मिठाई दुकान की फैक्ट्री में छापेमारी से यूपी से भारी मात्रा में खोया लाकर बेचने वालों में दहशत का माहौल है. विभाग के लोगों का मानना ​​है कि यह नकली खोया है, जिसे बिहार में खपाया जा रहा है|
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पटना की दर्जनों मिठाई दुकानों से सैंपल भी कलेक्ट किया है. इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित लैब में की जाएगी. फिलहाल राजधानी पटना में नकली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. अब देखना यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट किए गए सैंपल में कितने नकली मावा और खोया है और जांच के बाद किन मिठाई दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी|
Next Story