बिहार

Bihar News: नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या

Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 12:17 PM IST
Bihar News:  नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या
x
Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव बेखौफ बदमाशों ने नाइट गार्ड पर अंधाधुंध गोलीबारी कर मौत के घाट उतार दिया है।मृतक की पहचान मणि प्रकाश यादव के रूप में हुई है जो कि गांव के स्कूल में नाइट गार्ड का काम करता था। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि बीती रात खाना खाकर वह स्कूल जाने ही वाला था तभी दो बाइक पर सवार आये और उसे बुलाकर अपने साथ लेकर चले गए। कुछ देर बाद गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण
पहुंचे तो देखा कि मणी प्रकाश खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया पूर्व के विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या की गई है। घटना को अंजाम देने वाले चार नामजद आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है। एसपी ने कहा कि 24 घंटे में अपराधी सरेंडर नहीं करता है तो उनके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।
Next Story