बिहार

Bihar News: नाबालिग को घर में अकेला पाकर पड़ोसी बना हैवान

Sarita
30 Jan 2025 8:29 AM IST
Bihar News:  नाबालिग को घर में अकेला पाकर पड़ोसी बना हैवान
x
Bihar News: सारण जिले के तरैया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 21 जनवरी को नारायणपुर गांव में एक युवक ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। उस वक्त लड़की के माता-पिता आंख का इलाज कराने बाहर गए हुए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। डरी-सहमी लड़की ने 28 जनवरी को अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। घटना के बाद लड़की डरी और सदमे में रही।
उसने एक सप्ताह तक किसी को कुछ नहीं बताया। 28 जनवरी को उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने तुरंत तरैया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है रात को पड़ोसी के घर एक युवक आया और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गया तथा उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो सभी रिश्तेदारों को जान से हाथ धोना पड़ेगा।
Next Story