बिहार

Bihar News: हाईटेंशन तार की चपेट में मां-बेटी की मौत

Sarita
9 March 2025 12:47 PM IST
Bihar News:   हाईटेंशन तार की चपेट में   मां-बेटी की मौत
x
Bihar News: हाजीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। बिदुपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मां-बेटी की मौत करंट लगने से हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित माइल पकड़ी गांव में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें मां और उसकी बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से पूरा गांव गहरे शोक में डूब गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान संगीता देवी (40) और उसकी बेटी प्रियंका कुमारी (18) के रूप में हुई है। संगीता देवी माइल पकड़ी गांव निवासी अनिल चौधरी की पत्नी थी और प्रियंका कुमारी बीए पार्ट-1 की छात्रा थी। प्रियंका तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।
जानकारी के अनुसार प्रियंका कुमारी नहाने के बाद गीले कपड़े सुखाने बाहर गई थी, तभी वह बिजली के खंभे से लटक रहे नंगे तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से प्रियंका जमीन पर गिर गई। इस दौरान जब परिवार के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो मां संगीता देवी भी अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई। मां-बेटी दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई|
घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। संगीता देवी का पति मजदूरी करता है और उसके परिवार में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं, जिनमें से किसी की शादी नहीं हुई है और सभी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रियंका की इस अचानक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद हाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बिदुपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मां-बेटी की मौत करंट लगने से हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story