बिहार

Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड अपराधी मारा गया, एक एसटीएफ जवान भी घायल

Sarita
8 Feb 2025 9:43 AM IST
Bihar News: पुलिस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड अपराधी मारा गया, एक एसटीएफ जवान भी घायल
x
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में आज यानी शनिवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को मार गिराया है. कुख्यात अपराधी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुद गांव में हुई. पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी की पहचान मनीष यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था
कुख्यात अपराधी मनीष यादव पर अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी. पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान में उसे मार गिराया. एसटीएफ का एक जवान भी घायल पुलिस ने बताया कि इस दौरान एसटीएफ का एक जवान भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक घायल जवान अब खतरे से बाहर है. वहीं पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनीष यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story