बिहार

Bihar News: स्कूल में फायरिंग कर बदमाशों ने फैलाई दहशत

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 10:56 AM IST
Bihar News: स्कूल में फायरिंग कर बदमाशों ने फैलाई दहशत
x
Bihar News: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूल परिसर में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इससे बच्चे डर गए और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना जामो बाजार थाना क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित विश्वेश्वर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में हुई। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई इस घटना के वक्त स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। बाद में किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल परिसर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज आते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को इस घटना में चोट नहीं लगी और मौके से असमाजिक तत्व फरार हो गए। घटना स्थल से जांच के दौरान पुलिस ने खोखा बरामद किया है।
Next Story