
x
Bihar News: गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी बीच सुबह 8:00 बजे एनएच 27 स्थित शंकर होटल के पास से कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जब वह स्कूल से वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। सभी ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार की शाम बदमाशों ने नाबालिग छात्रा को खून से लथपथ हालत में मोहम्मदपुर आरा मशीन के पास फेंक दिया।
शाम को छात्रा ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिले में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। एक महीने के अंदर दुष्कर्म की यह चौथी घटना है।
TagsBiharनाबालिगसामूहिकदुष्कर्मBiharMinorGangRapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





