बिहार

Bihar News: बारात ले जा रही मिनी बस और दूध के टैंकर में टक्कर, तीन लोगों की मौत

Sarita
26 Feb 2025 8:43 AM IST
Bihar News:   बारात ले जा रही मिनी बस और दूध के टैंकर में टक्कर, तीन लोगों की मौत
x
Bihar News: पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद दूध टैंकर का चालक फरार हो गया। फिलहाल टैंकर और मिनी बस को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर.... बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बारातियों को लेकर जा रही मिनी बस और तेज रफ्तार दूध टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि भगवानपुर प्रखंड के विकास सुल्तान से बारात दुलारपुर गांव जा रही थी। इसी दौरान बछवाड़ा के पास तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मिनी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस सड़क पर पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में मिनी बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद दूध के टैंकर का चालक फरार हो गया। फिलहाल टैंकर और मिनी बस को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। इस दुखद हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story