बिहार

Bihar News: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 8:39 AM IST
Bihar News: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत
x
Bihar News: चार महीने पूर्व के विवाद के बाद मारपीट में घायल वरुणा गांव निवासी प्रमोद कुमार (45) की मौत शुक्रवार को हो गई। वहीं, लोगों ने शव के साथ फतुहा-दनियावां मार्ग पर धोवा पुल के पास सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। गत 25 मई को वरुणा निवासी स्व. नगीना सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार मवेशी लेकर घर लौटे रहे थे। उनके पुत्र कुंदन ने बताया कि कुछ ही देर पहले बच्चों के झगड़े में पटीदार से हमलोगों का विवाद हुआ था। पिताजी के घर पहुंचते ही पटीदारों ने लोहे के रड, लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद पीएमसीएच और फोर्ड अस्पताल में उनका इलाज चला। डॉक्टर के कहने पर हाल ही में उन्हें घर लाया गया था। घर पर ही उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाता था तथा दवाएं भी चल रहीं थीं। बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और शुक्रवार को मौत हो गई। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। पुलिस ने समझा- बुझाकर जाम छुड़ाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story