छत्तीसगढ़

Raipur: बड़ी घटना टल गई शिकायत पर, बिजली तार को घर के सामने से हटाया गया

Nil dhankar
14 Sept 2024 8:25 AM IST
Raipur: बड़ी घटना टल गई शिकायत पर, बिजली तार को घर के सामने से हटाया गया
x
छग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। मोवा के लोहिया नगर क्षेत्र निवासी एनके साहू ने घर के सामने से बिजली तार हटवाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके पडोसी ने नया बिजली कनेक्शन लिया है।

जिसकी केबल उनके घर के सामने से गया था। जिसको लेकर उन्होंने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और जहां से उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दी गयी। जिसके संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बिजली केबल को उनके घर के सामने से हटा दिया है। जिसकी जानकारी साहू की दी गई। समस्या का निदान होने पर खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

Next Story