
x
Bihar News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नालंदा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना चंडी थाना क्षेत्र के गौरागढ़ के पास हुई. मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव निवासी सत्येंद्र शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार (25) के रूप में हुई है. जबकि इस दुर्घटना में मोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में सहकर्मी ने बताया कि अभिषेक कुमार अपने सहकर्मी मोनू कुमार के साथ काम के लिए बिहारशरीफ से चंडी जा रहा था. इसी दौरान गौधापर के पास पीछे से एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी|
इस घटना में अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार युवक अलकेम लेबोरेटरी नामक कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर काम करता था. घटना की जानकारी जैसे ही सहकर्मियों को मिली शोक की लहर फैल गई. वहीं परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस मामले में चंडी थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharहादसेमेडिकलरिप्रेजेंटेटिवमौतBihar News: सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





