
x
Bihar News: रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत करूप गांव के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्लास्टिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित इस फैक्ट्री में लगी आग इतनी तेज थी कि वहां मौजूद सभी मशीनें और तैयार प्लास्टिक उत्पाद जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह हुई, जब फैक्ट्री में कोई मजदूर मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। घटना को लेकर फैक्ट्री मालिक ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। फैक्ट्री में लगी सभी मशीनें और तैयार प्लास्टिक का सामान पूरी तरह जल चुका था। उन्होंने बताया कि इस अगलगी में लगभग 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि में जुटी हुई है।
TagsBiharप्लास्टिक फैक्ट्रीआग50 लाखनुकसानBiharPlastic FactoryFireLoss of up to 50 Lakhs जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





