बिहार

Bihar News: मां और तीन बच्चों की मौत मामले में बड़ा खुलासा

Sarita
19 Jan 2026 7:09 AM IST
Bihar News: मां और तीन बच्चों की मौत मामले में बड़ा खुलासा
x
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक मां और उसके तीन छोटे बच्चों की मौत के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के रहने वाले आमोद कुमार के रूप में हुई है। आरोपी महिला का प्रेमी है। सिटी एसपी ने मामले की जानकारी दी।सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि महिला ममता कुमारी और उसके तीन बच्चों के अपहरण की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद अहियापुर थाने में FIR दर्ज की गई। इसके बाद 15 जनवरी को चंदवारा पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी से ममता और उसके तीन बच्चों के शव बरामद किए गए।
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी आमोद कुमार और मृतक ममता कुमारी पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से साफ पता चला कि 10 जनवरी को गायब होने के बाद भी ममता और आमोद ने अपने मोबाइल फोन पर लंबी बातचीत की थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत के सबूत मिले हैं। इन सबूतों के आधार पर आमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया।
सिटी एसपी ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि ममता और उसके बच्चों की हत्या की गई थी या यह आत्महत्या का मामला है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी। पुलिस अब मृतक महिला के पति कृष्ण मोहन की भूमिका की भी जांच करेगी। उन्हें नोटिस भेजा गया है और जल्द ही उनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पति कृष्ण मोहन अक्सर ममता के साथ मारपीट करता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन मौतों के पीछे पति की मारपीट या कोई गहरी साजिश है।
Next Story