Bihar News: बिहार के गया जी जिले में पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्रवाई कर बालू लदे और बालू ढुलाई में लगे 18 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि बकरी फार्म भदेजी के समीप बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और ढुलाई की जा रही है। इस सूचना के आधार पर वजीरगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और टनकुप्पा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान बालू लदे और बालू ढुलाई में लगे 18 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। हालांकि खनन माफिया फरार हो गए।
वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों पर खनन विभाग द्वारा नियमानुसार जुर्माना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों के मालिक पर करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कारर्वाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया हो या शराब माफिया, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
TagsBiharबालू खननकार्रवाई18 ट्रैक्टरजब्तBiharsand miningaction18 tractorsseized जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





