
x
Bihar News: जिले के इटहरी थाना क्षेत्र के खतीबा गांव में गुरुवार को एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक किसान की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। भीषण आग में किसान बच्चा मुनि यादव की लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। झोपड़ी में बंधी उसकी गाय झुलस कर मर गई, जबकि बाइक और साइकिल जलकर राख हो गई। पशुओं का चारा और अनाज भी पूरी तरह जल गया।
किशोर सो रहे थे, अचानक लगी आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार खतीबा गांव निवासी किसान बच्चा मुनि यादव का झोपड़ीनुमा घर था, जिसमें उसके मवेशी, अनाज, बाइक और साइकिल रखी हुई थी। घटना के समय झोपड़ी में उसके दो किशोर रिश्तेदार अंकित कुमार (15) और श्रीराज कुमार (16) सो रहे थे। अचानक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे दोनों किशोर इसकी चपेट में आ गए।
ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों किशोरों को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक वे 50 फीसदी जल चुके थे। दोनों को तत्काल बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
किसान को हुआ भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
इस भीषण अग्निकांड में किसान बच्चा मुनि यादव की लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। झोपड़ी में बंधी उनकी गाय जलकर मर गई, जबकि बाइक और साइकिल जलकर राख हो गई। पशु चारा और अनाज भी पूरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
इटाढ़ी थाना प्रभारी सोनू पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharझोपड़ीआगकिशोरझुलसेBiharhutfireteenagersburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





