
x
Bihar News: वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर सिलौथर गांव में पत्नी की मौत के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पानापुर सिलौथर गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर दास के 23 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने पर जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि संजीव की पत्नी की मौत के बाद उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जेल भेजने की धमकी भी दे रहे थे। जानकारी के अनुसार जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर सिलौथर गांव निवासी संजीव कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। संजीव की पत्नी एक वर्ष से काफी बीमार थी।
परिजनों ने बताया कि पिछले रविवार को संजीव की पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे वापस घर ले आए। लोगों ने बताया कि घर के बगल में शादी समारोह चल रहा था। इस कारण मृतका के परिजनों ने आनन-फानन में शव को दफना दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले घर पहुंचे। संजीव सोमवार की सुबह परिजनों को शौच जाने की बात कह कर नदी किनारे गया था। वहां उसने नदी किनारे बांस से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजते हुए नदी किनारे गए तो देखा कि संजीव का शव बांस से लटक रहा था। इधर, परिजनों की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने घटना की सूचना जंदाहा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी के मायके वालों की धमकी और पत्नी की मौत के सदमे में संजीव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
TagsBiharपत्नीमौतगमपतिआत्महत्या Biharwifedeathgriefhusbandsuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





