बिहार

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बने घर में मारी टक्कर, बहू की मौत

Sarita
23 Jan 2025 11:40 AM IST
Bihar News:  तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बने घर में मारी टक्कर, बहू की मौत
x
Bihar News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के झाझा-सोनो एनएच 333 पर भिठरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बने घर में टक्कर मार दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक महिला की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई, जबकि उसकी गंभीर रूप से घायल सास कलावती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि बुधवार की देर रात सास और बहू घर में खाना खाकर सोने जा रही थीं। तभी ट्रक सड़क किनारे बने घर में घुस गया। दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां गुड़िया देवी को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उसकी सास कलावती देवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Next Story