बिहार

Bihar News: कमरे में फंदे से लटका मिला मछली कारोबारी का बेटा

Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 8:42 AM IST
Bihar News: कमरे में फंदे से लटका मिला मछली कारोबारी का बेटा
x
Bihar News: मिठनपुरा थाना के रामबाग माईस्थान गली में मछली व्यवसायी शीनोद साह के पुत्र सोनू कुमार (28) का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। वह परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। घटना के समय वह घर में अकेला था। परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार की शादी की सालगिरह में शामिल होने कन्हौली नाका के पास गए थे। देर शाम परिवार के सदस्यों ने सोनू के मोबाइल पर कॉल किया।
जब परिवार वाले घर पहुंचे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा को तोड़ा गया तो सोनू फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story