बिहार

Bihar News: होली मिलन समारोह में फायरिंग,इलाके में हड़कंप

Sarita
2 March 2026 9:26 AM IST
Bihar News: होली मिलन समारोह में फायरिंग,इलाके में हड़कंप
x
Bihar News: बिहार के नालंदा में होली मिलन समारोह में भारी गोलीबारी हुई। रविवार (1 मार्च) को भोजपुरी सिंगर रोशन रोही समेत कई कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अचानक पत्थरबाजी, हिंसा और फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर लोकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और कार्यक्रम स्थल को घेर लिया, फिर छापेमारी की।
पुलिस की छापेमारी के दौरान चार अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने भोजपुरी सिंगर रोशन रोही समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद RJD नेता यासिर इमाम अपने बाउंसर के साथ आए थे। बरामद हथियार RJD नेता के बाउंसर का बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पांच लग्जरी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा कारतूस बरामद किए।
बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के एक वाटर पार्क में आयोजित किया गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दंगा भड़क गया। एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार ऋषिकेश कुमार समेत तीन लोग घायल हो गए। एक युवक को भी गोली लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ रेफर किया गया है।सदर DSP नूरुल हक ने बताया कि लोकल पुलिस स्टेशन को इवेंट की जानकारी नहीं दी गई थी, न ही डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने इवेंट के लिए परमिशन दी थी। यह इवेंट बिना परमिशन के हो रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑर्गेनाइजर को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अभी इलाके में कैंप कर रही है।
Next Story