
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मछही गांव में देर रात एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के वक्त घर के लोग सो रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने तेज चिंगारी और धुएं की आवाज सुनी तो वे तुरंत घर से बाहर निकल आए। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर जलने लगा। परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में घुसने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए दमकल की टीम ने सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश किया और आग बुझाई। अग्निशमन विभाग के कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि आग काफी भीषण थी, लेकिन पानी के विभिन्न स्रोतों से जोड़कर इसे सफलतापूर्वक बुझा दिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया





