
x
Bihar News: जिले के रविदास चौक के पास एक चाय की दुकान में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान जलकर राख हो गई. इस दौरान दुकान में रखा छोटा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भीषण हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया|
इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी. फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था. दुकान मालिक चंदेश्वरी राम किसी काम से बाहर गए हुए थे. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी है. इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आग में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
TagsBiharचायदुकानआगअफरा-तफरीBiharteashopfirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





