
x
Bihar News: थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक बैग, हेलमेट, बाइक, मोबाइल बरामद किया गया है। मृतक युवक के सीने में गोली लगी है। बैग से 47 हजार 700 रुपये बरामद किए गए हैं। अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के बसेता गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक नॉन बैंकिंग संस्था से जुड़े फील्ड ऑफिसर की गोली मारकर हत्या कर दी। एक बार फिर ऐसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। यह घटना डुमरिया पटना स्टेट हाईवे 69 पर बसेता गांव के पास हुई। अपराधियों ने आरोहन आविष्कार ग्रुप फाइनेंस बैंक के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद बैंक कर्मचारी जमुना गांव से पैसा कलेक्शन कर डुमरिया जा रहा था। पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लूट का विरोध करने पर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिला अंतर्गत काराकाट थाना क्षेत्र के तिलका चौगड़ी गांव निवासी मैनेजर साह के 33 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार साह के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना इमामगंज पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई चंदन कुमार, रास बिहारी प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ व्यक्ति को सीएचसी लाए।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक बैग, हेलमेट, बाइक, मोबाइल बरामद किया गया है। मृत युवक के सीने में गोली लगने का निशान है। बैग से 47 हजार 700 रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आधार कार्ड सहित एक डायरी मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक आरोहण आविष्कार ग्रुप डुमरिया में फील्ड ऑफिसर था। इधर, घटना के बाद पुलिस ने उसके दोस्तों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी।
दोस्तों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह गुरुवार को पैसा कलेक्शन के लिए जमुना गांव गया था। पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इमामगंज के ग्राम पंचायत लावाबार में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर पहुंचे थे। इसके बाद देश में इस तरह की हत्या की वारदात हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।
TagsBiharफील्डऑफिसरहत्या BiharFieldOfficerMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





