
x
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में किराए को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई| मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुजफ्फरपुर जिले के बुधनगरा घाट पर हुई। घायल पिता की पहचान 52 वर्षीय उपेंद्र सहनी और उनके 25 वर्षीय बेटे पंकज कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम पंकज ने दो बाइक सवारों को अपनी नाव से घाट पार कराया, जिसके बाद पंकज ने उनसे अपना किराया 70 रुपये मांगा।
लेकिन दोनों बदमाशों ने नाव का किराया देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर पंकज और दोनों बदमाशों में कहासुनी हो गई। इसी बीच पंकज के पिता भी मौके पर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों अपराधियों ने पंकज और उसके पिता उपेंद्र को गोली मार दी, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
TagsBihar70 रुपयेपिता-पुत्रगोलीसनसनी Bihar70 rupeesfather and sonbulletsensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





