बिहार
Bihar News: घर में मां-बेटा और बेटी की लाश, पुलिस को पति की है तलाश
Bharti Sahu 2
18 Aug 2024 12:09 PM IST

x
Bihar News: अभी हाल ही में बिहार के भागलपुर में एक ही घर में 5 लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। अब नालंदा जिले में एक ही घर में तीन लोगों की लाश मिली है। तीन लोगों की लाश फंदे से लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतकों में मां तथा उसकी बेटी तथा बेटा शामिल हैं। आशंका यह भी जताई जा रही कि तीन लोगों ने एक ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या की है। लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं है। हिलसा थाना क्षेत्र के भट बिगहा में यह घटना हुई है। पुलिस अभी इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि, तीन लोगों की हत्या हुई है या इन्होंने आत्महत्या की है? अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि महिला सरिता देवी उनकी बेटी प्रिया और बेटे प्रिंस का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आकर शव को फंदे से उतारा है।
यह भी सवाल उठ रहा है कि घटना के वक्त महिला के पति कहां थे? आशंका यह भी जताई जा रही है कि इन तीनों की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि सरिता देवी के पति लापता हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तीनों के शव घर एक ही कमरे में मिला है और पुलिस अभी मामले की तफ्तीश कर रही है।
TagsBiharघरमां-बेटाबेटीलाशपुलिसपतितलाश Biharhousemothersondaughterdead bodypolicehusbandsearch जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





