बिहार

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Sarita
18 April 2025 10:41 AM IST
Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
x
Bihar News: सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घटना नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी महुआ गाछी के पास हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी महुआ गाछी चौक के पास गुरुवार की रात रसोई गैस से लदे ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। ग्रामीण पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के चटगौड़ा गांव निवासी स्वर्गीय बुधन राय के 55 वर्षीय पुत्र सुरेश राय के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह घर से घरेलू सामान खरीदने महुआ गाछी चौक गया था। इसी दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर उपमुखिया मुजम्मिल हुसैन, पंचायत समिति सदस्य श्रीनारायण पंडित, सरपंच सजीव कुमार आचार्य, पैक्स अध्यक्ष मो. तौकीर अहमद उर्फ ​​लकी समेत अन्य ने उचित मुआवजे की मांग की है।
Next Story