बिहार

Bihar News: सनकी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी

Sarita
13 March 2025 11:54 AM IST
Bihar News:  सनकी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी
x
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के बहिरा पंचायत के बनारसी बासा मुसहरी की है। मृतका की पहचान बिंदा देवी के रूप में हुई है। बिंदा देवी की शादी चार साल पहले धरहरा प्रखंड के बानर कोइलो गांव निवासी मुकेश मांझी से हुई थी। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। मृतका अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति मुकेश मांझी ने पत्नी बिंदा देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हत्या की जानकारी जब मृतका के माता-पिता और ग्रामीणों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे. आरोपी पति छत के रास्ते भागने की कोशिश कर रहा था. जब ग्रामीण उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे तो वह उन्हें भी धमकाने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी|
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Bihar Police) मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने हत्यारे मुकेश मांझी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आपको बता दें कि मृतका की तीन साल की बेटी इस हत्या की चश्मदीद बनी. उसने अपने नाना को बताया था कि मम्मी के पापा ने टंगरी से उसकी हत्या कर दी है|
Next Story