बिहार

Bihar News: चीता ने 4 लोगों पर किया जानलेवा हमला ,डर का माहौल

Sarita
8 Jan 2025 11:34 AM IST
Bihar News: चीता ने 4 लोगों पर किया जानलेवा हमला ,डर का माहौल
x
Bihar News: जिले के बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 02 रानीगंज में एक तेंदुए ने 19 वर्षीय नंदन कुमार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसका इलाज बीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक मंडल के घर पर कुछ महिलाएं कपड़ा सिलने के लिए बैठी थीं, तभी नंदन कुमार भी वहां पहुंचा और कुछ दहाड़ने की आवाज सुनी। जैसे ही लोगों ने घर के चबूतरे के नीचे देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, तब तक तेंदुआ नंदन पर हमला कर उसे घायल कर चुका था। इस घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है।
वहीं, तेंदुआ भागकर मुलया मंडल के घर में घुस गया। लोग इधर-उधर खोज रहे थे, तभी एक महिला पूजा कर घर गई तो उसने तेंदुआ को बैठा देखा। महिला ने चालाकी से दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी और 112 डायल पर फोन किया। इसी बीच चीता को लगने लगा कि लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया है इस हमले में पीआरएस शिवरंजन का सिर्फ जैकेट फट गया। शरीर पर कोई चोट नहीं आई, जबकि चीता ने फिर एक और व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया और फिर एक घर में घुस गया।
आश्चर्य की बात यह थी कि उस घर में कोई दरवाजा नहीं था। इतना ही नहीं चीता घर से निकलकर एक और व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। फिर वह पूजा के कमरे में घुस गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने जब वन विभाग के रेंजर अजय ठाकुर से बात की तो रेंजर ने कहा कि वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर रही है, उस जानवर को पकड़ने के लिए संसाधनों की कमी है।
Next Story