
x
Bihar News: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ के समीप पूर्वी लेन पर एक सीएनजी यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना मंगलवार की शाम की है। बस में आग लगते ही चालक ने अचानक बस रोक दी। बस पर सवार सभी यात्री और चालक ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बस पूरी तरह जल गई। बस को जलता देख राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
लोगों ने घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल के जवान मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान महात्मा गांधी सेतु पर जाम लग गया। दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जाम हटाने में जुटी है।
TagsBiharबसआगअफरातफरीBiharbusfirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





