बिहार

Bihar News: बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गईं 3 लड़कियों की मौत

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 11:47 AM IST
Bihar News: बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गईं 3 लड़कियों की  मौत
x
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा तालाब में स्नान करने गई तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। इलाके में मातम पसर गया। घटना जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है। मृतक लड़कियों की पहचान शिवपूजन राम की विवाहित पुत्री दीपनी कुमारी (20 ) और मंजू कुमारी (15) तथा परमानंद बैठा की बेटी रीमा कुमारी (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिउतिया पर्व को लेकर तीनों लड़कियां गांव के ही एक तालाब में स्नान करने गए थीं, जहां गहरे पानी में डूब कर तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story