बिहार
Bihar News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बेटियों के साथ खाया जहर
Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 10:01 AM IST

x
Bihar News: गुरुवार दोपहर को 33 वर्षीय महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी। मृतका महिला की पहचान सुगावती देवी के रूप में हुई है। बुधवार रात को उसकी अपने पति भोला राम से झगड़ा हो गया था। इसी से आहत होकर उसने अपनी दोनों बच्चियों के साथ जान दे दी। घटना के वक्त महिला का 13 साल का बेटा घर से बाहर था, तो वो बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसकी जानकारी मिलते ही पति भोलाराम अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को पहाड़पुर के सहटा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया। वहां इलाज के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी पुलिस को आते देख भोला राम दोनों के शव अस्पताल में छोड़कर ही फरार हो गया। वहीं दूसरी बेटी को गंभीर हालत में पहाड़पुर पीएचसी भेजा गया, वहां से बेतिया रेफर कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसने भी वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
TagsBiharपतिझगड़ेपत्नीबेटियोंजहर Biharhusbandfightswifedaughterspoison जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





