
x
Bihar News : दरभंगा में मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने छह लोगों को रौंद दिया. वहीं, कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. जबकि स्थानीय लोगों ने अनियंत्रित ट्रक के चालक और खलासी को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजीव कुमार नगर थाने के लहेरियासराय थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और चालक और खलासी को आक्रोशित लोगों से मुक्त कराया और इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया. ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है|
बताया जाता है कि मंगलवार को दरभंगा से लहेरियासराय जा रहे ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और जो भी वाहन और लोग सामने आए उसे टक्कर मारते हुए आगे बढ़ रहा था. इस घटना को देख स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए हाइवा का पीछा करना शुरू किया, तभी लोगों ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में उसे पकड़ लिया और चालक और खलासी की बुरी तरह पिटाई कर दी और ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और खलासी को स्थानीय लोगों से छुड़ाया और दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया. उसके बाद स्थानीय लोगों को शांत कराकर सड़क को खुलवाया गया।
पकड़े गए हाइवा के चालक की पहचान भागलपुर जिले के नारायणपुर निवासी सौरभ कुमार और खलासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न नर्सिंग होम में चल रहा है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक से दो-तीन लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। चालक को भी पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक पर छत्तीसगढ़ का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा है। चालक के होश में आने पर उससे घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
TagsBiharट्रकछहरौंदाtruckran over sixजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





