
x
Bihar News: जमुई शहर के जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग पर भगत पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई बाइकों को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो पर लोजपा रामविलास का झंडा लगा था। हादसे में कई लोग घायल हो गए। एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को रौंदते हुए एक दुकान से भी टकरा गई, जिससे दुकान को नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को संभाला। कई बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
इसी दौरान सड़क किनारे पैदल जा रही एक युवती भी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। बताया गया कि गाड़ी ने तीन बाइकों को टक्कर मारते हुए युवती को भी कुचल दिया। घायल युवती की पहचान सोना थाना क्षेत्र की खुशी कुमारी के रूप में हुई है। वह पास में ही किराये के मकान में रहती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि वाहन पर लगा लोजपा रामविलास का झंडा किसके नाम पर है और हादसे के समय गाड़ी किसके उपयोग में थी। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
TagsBiharस्कॉर्पियोबाइकोंटक्करकईघायलBiharScorpiobikescollisionseveral injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





