बिहार

Bihar News : तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को कुचला,जांच में जुटी पुलिस

Sarita
4 March 2025 12:24 PM IST
Bihar News : तेज रफ्तार पिकअप ने महिला को कुचला,जांच में जुटी पुलिस
x
Bihar News : वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के शुभई चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग (एनएच-22) पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने पिकअप वैन को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सराय थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान सराय थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी अब्दुल कादिर की 60 वर्षीय पत्नी आसमा परवीन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह राशन का सामान खरीदने शुभई चौक आई थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
सराय थाना प्रभारी मणि भूषण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story