बिहार

Bihar News: चेकिंग के दौरान हथियार के साथ 3 युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
16 March 2025 10:18 AM IST
Bihar News: चेकिंग के दौरान हथियार के साथ 3 युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
x
Bihar News : जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. इटाढ़ी थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस की टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान एक बाइक पर सवार 3 युवक पुलिस बैरिकेडिंग की तरफ बढ़े. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे घबरा गए|
उनकी घबराहट देखकर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने तत्काल तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी पहचान सिकरौल थाना क्षेत्र के नरहनडीह गांव निवासी झम्मन चौधरी के पुत्र प्रकाश कुमार, कमल सिंह के पुत्र सुमन कुमार और रमेश सिंह के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई. इटाढ़ी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से सघन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे हथियार कहां से लाए थे और किस मकसद से इनका इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे।
आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह गिरफ्तारी संभव हो पाई। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
Next Story