बिहार

Bihar News: अपराध की नीयत से नहर किनारे खड़े थे 2 बदमाश, तभी पुलिस ने मारा छापा

Sarita
23 March 2025 7:22 AM IST
Bihar News: अपराध की नीयत से नहर किनारे खड़े थे 2 बदमाश, तभी पुलिस ने मारा छापा
x
Bihar News: बिहार में सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी कि अरवा गांव में नहर के किनारे कच्ची सड़क पर दो अपराधी अपराध की नीयत से मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं। सूचना के आधार पर थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। जिससे एक अपराधी मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा अपराधी खेत की ओर भाग रहा था, जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर चमारी गांव निवासी विकेश कुमार के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 310(4)/310(5) एवं 25(ए-बी/)/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Next Story