
x
Bihar News: बिहार के रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 16 वर्षीय छात्र का पैर कट गया है.अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई|बेलड़ी गांव निवासी शैलेंद्र पासवान का पुत्र चंद्रदीप कुमार चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया. इस हादसे में उसका एक पैर कट गया. जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय छात्र इंटरमीडिएट का परीक्षा केंद्र देखने जा रहा था|
पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ. चंद्रदीप इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र जानने के लिए सासाराम से डेहरी जाने वाली धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पकड़ रहा था. ट्रेन स्टेशन पहुंचने पर भीड़ अधिक होने के कारण चंद्रदीप चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया. स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और आरपीएफ ने तत्काल हरकत में आकर घायल छात्र को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही छात्र के परिजन अस्पताल पहुंच गए। चंद्रदीप के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चंद्रदीप की हालत को लेकर परिजन और गांव के लोग सदमे में हैं।
TagsBiharचलती ट्रेनछात्रकटापैर Biharmoving trainstudentcut offlegजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





