
x
Bihar बिहार: बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के अलौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती पुलिस पिकेट के पास का है. घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 निवासी महेश्वर यादव के 33 वर्षीय पुत्र तिरबल कुमार के रूप में हुई है|
वह बहियार में 30 बीघा जमीन पर खेती करता था. मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम नक्सली मनोज सदा ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, फिरौती नहीं मिलने पर उसने तिरबल कुमार का अपहरण कर लिया और फिर पिपरपाती पुलिस पिकेट के पास उसे गोली मार दी. सूचना मिलने पर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो तिरबल खून से लथपथ वहां पड़ा था. घायल को उसके परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के बड़े भाई का कहना है कि मनोज सदा ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
TagsBiharनक्सलियों10 लाखफिरौतीकिसानगोलीBiharNaxalites10 lakhsransomfarmershotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





