
x
Bihar बिहार: बिहार की गया जिला पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित और एक लाख रुपये के इनामी नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। टिकारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशांत कुमार चंचल ने सोमवार को बताया कि गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए कुख्यात नक्सलियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले के कुख्यात नक्सलियों में से एक राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव की गिरफ्तारी के लिए उनके नेतृत्व में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम का गठन किया गया था। चंचल ने बताया कि नक्सली राजेश यादव की गिरफ्तारी के लिए पारंपरिक एवं तकनीकी माध्यमों से एकत्रित सूचनाओं के आधार पर गया पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसी बीच नक्सली राजेश यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। महाराष्ट्र में छिपा था इनामी नक्सली
एसडीपीओ ने बताया कि इसी क्रम में गठित विशेष टीम को सूचना मिली कि कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा और जिले के कुख्यात नक्सलियों में शामिल इनामी नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव फिलहाल महाराष्ट्र में छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए गया पुलिस की विशेष टीम महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ थाना क्षेत्र के एमआईडीसी इलाके में पहुंची। चंचल ने बताया कि जांच के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने सशस्त्र बलों की मदद से उस व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपनी पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के नेवढ़ी गांव निवासी राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि इसके बाद नक्सली को विधिवत गिरफ्तार कर कोंच थाने लाया गया।एसडीपीओ ने बताया कि 15 जनवरी 2014 को जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान नक्सलियों ने डायनोपैक में आग लगा दी थी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। इस संबंध में कोंच थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में गिरफ्तार नक्सली राजेश यादव उर्फ बिहड़ यादव की संलिप्तता पाई गई थी, जो गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि राजेश यादव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
TagsBiharफरारनक्सलीगिरफ्तारBiharabscondingNaxalitearrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





