बिहार

Bihar : घूम रहे हत्या के आरोपी गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद

Sarita
30 Jan 2026 8:27 AM IST
Bihar  :  घूम रहे  हत्या के आरोपी गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद
x
Bihar बिहार : मुजफ्फरपुर नगर पुलिस ने विशेष जांच अभियान के दौरान संदिग्ध कार से घूम रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान वाहन से चोरी की कई सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के मो. इमरान, मो. दानिश और मो. ओएस के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मो. इमरान और मो. दानिश ताजपुर थाना क्षेत्र में रोड रेज के दौरान हुई हत्या की घटना में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ पूर्व से हत्या और चोरी से जुड़े मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
दरअसल, देर रात नगर थाना पुलिस शहर में वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास एक कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोककर जांच की, जिसमें तीन युवक सवार पाए गए। पूछताछ और तलाशी के दौरान वाहन से चोरी की सामग्री बरामद हुई।पुलिस ने कार से चोरी किए गए पीतल के दर्जनों बर्तन, अन्य बर्तन, काटने के औजार और कई अन्य सामग्री जब्त की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद सामग्री कहां से चोरी की गई थी। पुलिस इस संबंध में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Next Story