
x
Bihar murder: बिहार पुलिस ने बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेरधनिया जंगल के पहाड़ी इलाके में एक अज्ञात युवक की हत्याकांड मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर पहाड़ी इलाके में सिर कटा शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सत्यापन के उपरांत शव को जंगल से बरामद किया गया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए घटनास्थल का विधिवत परीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम से कराया। जांच के दौरान शव की पहचान सुबोध कुमार सिंह, पिता रविंद्र प्रसाद सिंह, निवासी थाना बेलहर, जिला बांका के रूप में की गई। मृतक की पहचान के बाद उनकी पत्नी अर्चना कुमारी की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सुईया थाना में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के सफल उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलहर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम की ओर से तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में पुलिस ने कांड का सफल उद्भेदन करते हुए हत्या की घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनोज यादव, छोटन चौधरी और मृतक की पत्नी अर्चना कुमारी के रूप में की गई है।
छापामारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक धारदार हथियार, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा एक सिम कार्ड बरामद किया है। बरामद सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
TagsBiharmurderमर्डरखुलासातीनगिरफ्तार Biharsolvedthreearrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





