
x
Bihar Murder: गया पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के महज 5 घंटे के भीतर हत्या कांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को बोधगया थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम कटोरवा स्थित उमिला होटल के मैनेजर का शव होटल परिसर के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए ANMCH गया भेजा गया और मामले में बोधगया थाना कांड संख्या 18/25, दिनांक 09.01.2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
हत्या कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में बोधगया थाना के पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा और अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।तकनीकी साक्ष्यों, सूचना संकलन और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक के साथ शुगर फार्म की पार्टनरशिप में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और शव को छिपाने के उद्देश्य से झाड़ियों में फेंक दिया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
TagsBiharMurderपुलिसकार्रवाईआरोपीगिरफ्तारBiharPoliceActionAccusedArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





