बिहार

Bihar : पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या से हड़कंप

Sarita
7 May 2025 12:18 PM IST
Bihar : पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या से हड़कंप
x
Bihar बिहार: बिहार के गोपालगंज जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. वहीं, घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है|जानकारी के अनुसार, घटना जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पास हुई. मृतक की पहचान सिसई पैठान टोला के कमाल खान के 23 वर्षीय पुत्र कैफ खान के रूप में हुई है|
बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प शुरू हुई, जो हिंसक संघर्ष में बदल गई. कैफ पर चाकू से हमला किया गया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, हत्या के बाद मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने हमलावरों की बाइक को आग के हवाले कर दिया|
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. भीड़ और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. तीनों युवक घायल भी मिले, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है|
Next Story