बिहार

Bihar Murder: मां-बेटी का शव मिलने से हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

Sarita
16 March 2025 11:02 AM IST
Bihar Murder:  मां-बेटी का शव मिलने से हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस
x
Bihar Murder: बिहार में रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक महिला और उसकी बेटी का शव बरामद किया. पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि तियरा कला गांव स्थित चरनी पहाड़ी के नीचे पवार सब-स्टेशन के पास से एक महिला और उसकी बेटी का शव बरामद किया गया है|
मृतकों की पहचान तियरा कला गांव निवासी रामनाथ राम की पत्नी पार्वती देवी (45) और उसकी बेटी प्रतिमा कुमारी (20) के रूप में हुई है. मृतकों के शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं. पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में रामनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है
Next Story