
x
Bihar Murder : बिहार में देवर ने अपनी भाभी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. यह घटना गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के नंदई गांव की है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. मृतका की पहचान सविता देवी (29) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि नंदई गांव निवासी मिथलेश पासवान के पुत्र अनुज कुमार ने मंगलवार को धारदार हथियार से सविता देवी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी देवर फरार हो गया. आरोपी अनुज कुमार मृतका का मामा है|
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही भदवर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मृतका की सास बिगवा देवी जो मध्य विद्यालय नंदई में रसोइया है, ने घटना के बारे में बताया कि घटना के वक्त मृतका घर में अकेली थी। जब वह स्कूल से घर आई तो अनुज कुमार उसकी पोती की चाकू से गर्दन रेत रहा था। उसे देखते ही वह बेहोश हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अनुज कुमार वहां से भाग गया। इसके बाद सास रोने-चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे, लेकिन तब तक सविता की मौत हो चुकी थी।
घटना का कारण क्या है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। मृतका के साथ रह रही ननद की बेटी अंशु कुमारी ने बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले वह अपनी मौसी सविता देवी के साथ प्याज काटकर घर लौटी थी। उसी समय अनुज कुमार घर आया और उसके निर्देश पर वह फावड़ा लेकर खेत में चली गई। इसी दौरान उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आगे बताया कि रिश्तेदार होने के नाते आरोपी अनुज कुमार हमेशा घर आता था। हालांकि, ग्रामीण दबी जुबान में कह रहे हैं कि हत्या अवैध संबंध के कारण हुई है।
TagsBihar Murderदेवरभाभीहत्या Bihar Murderbrother-in-lawsister-in-lawmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





