बिहार

Bihar Murder: 100 रुपए के विवाद में लड़के ने ली अपनी मां की जान

Sarita
23 Feb 2026 12:07 PM IST
Bihar Murder: 100 रुपए के विवाद में लड़के ने  ली  अपनी मां की जान
x
Bihar Murder: मां ने 100 रुपए देने से इनकार किया तो बेटे ने धारदार हथियार से उसकी जान ले ली। इस मंजर को देखकर ग्रामीण भी कांप गए। बिहार के गोपालगंज जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लालच और गुस्से ने बेटे को अपनी ही जननी का हत्यारा बना दिया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की घटना है। महज 100 रुपए की मामूली रकम के लिए एक युवक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रामीण भी इस मंजर को देखकर हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न केवल स्थिति को संभाला, बल्कि आरोपी को भी दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे भरोसा रावत ने अपनी मां से 100 रुपए मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपना आपा खो दिया। उसने घर में रखे धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई।
सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी भरोसा रावत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया गया।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
Next Story