
x
Bihar बिहार : बिहार में मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को सात दिनों से लापता एक महिला का शव बरामद किया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर परमाने नदी के समीप से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 08 निवासी नजमा खातून (72) के रूप में की गई है।
सूत्रों ने बताया कि नजमा खातून पिछले शुक्रवार को घर से लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
TagsBiharमहिलामृतदहशतBiharwomandeadpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





